Ayushman Bharat Yojana: Puri Jankari Hindi Me

                          कल्पना कीजिए किसी के परिवार में कोई गंभीर बीमारी से ग्रस्त है और उसका  उपचार सिर्फ इसलिए नहीं हो पा रहा हो  क्योंकि उसके पास पैसे नहीं है और वह मृत्यु का इंतज़ार कर रहा हो अथवा परिवार किसी तरह कर्ज लेकर या खेत और मकान बेचकर उपचार तो करा लेता है पर खुद जिंदगी भर कर्ज के चंगुल में फंस जाता है। जी हाँ आज भारत में जनसँख्या का एक बड़ा भाग इन्ही परिस्थियों से गुजर रहा है। यह कोई कोरी कल्पना नहीं है बल्कि यह ब्रिटिश मेडिकल जर्नल के एक अध्ययन में सामने आया है। इस अध्ययन में पाया गया कि भारत में 5.5 करोड़ लोग सिर्फ महंगे इलाज की वजह से गरीबी रेखा के नीचे पहुंच गए। इनमे से 3.8 करोड़ लोग तो सिर्फ दवाओं पर खर्च की वजह से गरीब हो गए। नेशनल सैंपल आर्गेनाइजेशन के आकड़ो के अनुसार भारत में करीब 85.9 प्रतिशत ग्रामीण और करीब 82 प्रतिशत शहरी परिवारों की हेल्थ केयर इन्शुरन्स तक पहुंच नहीं है। इसके अलावा करीब 17 प्रतिशत आबादी अपनी आय का दस प्रतिशत सिर्फ उपचार पर खर्च कर देते हैं। 
                    भारत जैसे विशाल जनसँख्या वाले देश में जनस्वास्थ्य हमेशा से एक बहुत बड़ा चैलेंज रहा है। सरकार की तमाम स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाओं के बावजूद एक आम नागरिक के लिए अच्छा  और पर्याप्त उपचार पाना एक कठिन कार्य है। इसका एक प्रमुख कारण पर्याप्त मात्रा में सरकारी अस्पताल का न होना और प्राइवेट अस्पतालों में इलाज महंगा होना है। इन्ही विसंगतियों को दूर करने हेतु और आम जनता को स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाएँ  उपलब्ध कराने हेतू भारत सरकार ने अपनी महत्वकांक्षी योजना आयुष्मान भारत लांच की जिसमे यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी गरीब नागरिक पैसे की कमी की वजह से अच्छे और आवश्यक उपचार से वंचित न रहे। इस योजना को मोदी केयर के नाम से भी जाना जाता है।  


आयुष्मान भारत योजना किनके लिए है



  • आयुष्मान भारत राष्ट्रिय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत देश के 11. 74  करोड़ परिवारों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। यदि हर परिवार में औसतन पांच सदस्य माना जाय तो देश की लगभग 50 करोड़ से ज्यादा आबादी इसके दायरे में आ जायेगी। 
  • इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के वंचित परिवार और शहरी क्षेत्रों के कुछ तय पेशों में लगे परिवार शामिल किये गए हैं। 
  • नवीनतम सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना के आंकड़ों के आधार पर लाभार्थी परिवारों को तय किया जायेगा। 


  • देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी जिलों में रहने वाले लोग इस योजना का लाभ ले सकेंगे। 
  • सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना के डाटा के बाद हुए बदलाव को ध्यान में रखते हुए सुविधाहीन या छोटे पेशे में लगे परिवारों को शामिल करने या बाहर करने के विकल्प रखे जायेंगे। 
आयुष्मान भारत योजना में शामिल होने के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए 
इस योजना में शामिल होने के लिए निम्नलिखित में से कोई एक शर्त होनी चाहिए 
  • जो परिवार कच्ची दिवार वाले एक कमरे वाले  मकान या छप्पर में रहता हो। 
  • वैसे परिवार जिसमे 16 से 59 वर्ष के बीच कोई सदस्य न हो।
  • ऐसे परिवार जिसकी जिम्मेदारी कोई महिला सदस्य संभाल रही हो और उसके परिवार में 16 से 59 वर्ष के बीच कोई पुरुष सदस्य न हो। 
  • शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्ति जिसके परिवार में कोई भी शारीरिक रूप से सक्षम व्यक्ति न हो। 


  • अनुसूचित जाति, जनजाति और भूमिहीन परिवार जिनकी आजीविका का मुख्या स्रोत शारीरिक श्रम हो। 
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले निम्नलिखित परिवार भी स्वतः इस योजना के पात्र होंगे


  • बेघर व्यक्ति 
  • निराश्रित व्यक्ति 
  • भीख मांग कर जीविका चलाने वाले 
  • सफाई करने वाले परिवार। 
  • आदिम जनजातीय परिवार 
  • वैसे व्यक्ति जो बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराये गये हों। 
इसी तरह नगरीय क्षेत्रो 11 श्रेणियों के परिवारों को भी इसमें स्वतः शामिल माना जायेगा। 



  • मनरेगा मजदुर 
  • निर्माण मजदुर 
  • खान मजदुर 
  • लाइसेंसी रेलवे कुली 
  • रेहड़ी दूकानदार 
  • बीड़ी मजदूर 
  • रिक्शा वाले 
  • कचरा बीनने वाले 
  • ऑटो रिकशा ड्राइवर आदि 
आयुष्मान भारत योजना में मिलने वाले लाभ 
Surgery, Hospital, Doctor, Care, Clinic

  • इस योजना के अंतर्गत आने वाले परिवार या व्यक्तियों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा दिया जायेगा। इस बीमा राशि से रोगी किसी भी अस्पताल में अपना इलाज करा सकता है। 
  • परिवार के हर सदस्य को राष्ट्रिय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत लाभ मिलेगा। इसमें महिला ,पुरुष ,बच्चे बूढ़े सब इसका लाभ उठा सकते है। इसमें उम्र की कोई सीमा नहीं है। 
  • इसमें अस्पताल में भर्ती होने से पहले स्वास्थ्य सम्बन्धी खर्च और अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद के खर्च भी शामिल है। 
  • पालिसी लेने के पहले ही दिन से ये सारी सुविधाएँ मिलने लगेंगी। अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में परिवहन भत्ता भी दिया जायेगा। 
  • इस योजना के तहत आप देश के किसी भी हिस्से में अपना इलाज करा सकते हैं। 
  • सारी व्यवस्था कैशलेस रखी गयी है ताकि अस्पताल  दरों से ज्यादा न वसूल सकें। 
  • इस योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाएं पुरे देश में कहीं भी पोर्ट कराया जा सकता है अर्थात अपने इलाज को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में ट्रांसफर कराया जा सकता है। 
आयुष्मान भारत योजना में कैसे अपना नाम चेक करे 

अपना नाम चेक करने के लिए अभ्यर्थी को mera.pmjay.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 14555 पर कॉल करके भी अपना नाम चेक कर सकते हैं। 



आयुष्मान भारत स्कीम में क्या आधार कार्ड जरुरी है 


इस योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता नहीं है। इसके लिए कोई भी पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दिया जा सकता है।   



क्लेम के लिए क्या करे 

इस योजना से जुड़े सभी अस्पतालों में आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क होगा। यही पर आवश्यक कागजातों के माध्यम से अभ्यर्थी की पात्रता वेरीफाई की जाएगी। इसके लिए अलग से किसी मेडिकल कार्ड की जरुरत नहीं होगी। सारा इलाज कैशलेस होगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ