The Untold Story Of Sunny Leone : Kuchh Rochak Jankariyan

Image result for sunny leone


आज हम जिसकी चर्चा करने जा रहे हैं  भारतीय फिल्मों की वह अभिनेत्री है जिसे लोग उसके अभिनय या सौंदर्य के लिए नहीं बल्कि किसी और वजह से जानते हैं। जी हाँ सन्नी लिओन जो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने पास्ट की वजह से सर्च की जाती हैं। इंटरनेट पर, समाचारपत्रों में, पत्रिकाओं में सन्नी की जितनी चर्चाएं हैं ऐसे में उन्हें कौन नहीं जानता। सन्नी लिओन नाम लेते ही दिमाग में बहुत कुछ चलने लगता है और यदि आप लिओन के बारे में वही स्टीरिओ टाइप जानकारी पाना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए नहीं है। आज उसी सनी लिओन के जीवन के उन पहलुओं को जानेंगे जिससे दुनिया बहुत कम वाकिफ है। 
  • सनी लिओन का जन्म सार्निया ओंटारियो में 13 मई 1981 में एक सिक्ख परिवार में हुआ था। 
  • उनका वास्तविक नाम केरेनजीत कौर वोहरा है। 
  • उनके पिता का जन्म तिब्बत में हुआ था पर वे दिल्ली में पले बढे जबकि उनकी माँ हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव से थीं। 
  • सिक्ख परिवार के होने के बावजूद उनकी पढाई क्रिस्टी स्कूल में हुई क्योंकि अन्य स्कूलों में उनका जाना सेफ नहीं था। 
  • बचपन में वे काफी चुस्त दुरुस्त थीं और लड़कों के साथ हॉकी खेला करती थीं। हॉकी के साथ उन्हें इसके स्केटिंग भी पसंद था।
  • बारह वर्ष की अवस्था में उनका परिवार मिशिगन के फोर्ट ग्रेटियट चला गया और फिर अगले साल लेक फारेस्ट कैलिफोर्निआ शिफ्ट हुआ। 
  • पोन फिल्मों में आने के पहले वो जिफ्फी लूब नामक जर्मन बेकरी में काम करती थीं। 
  • इसके बाद वे एक कर और निवृति मामलों से जुड़ी कंपनी में भी काम की। 
  • उन्होंने ऑरेंज काउंटी में नर्स की भी पढाई की है। इसी दौरान उनकी सहेली जो एक डांसर थी उन्हें जॉन स्टीवंस से मिलवाया। इसी सहेली ने उनकी मुलाकात जे एलेन से करवाई जो पेंटहाउस मैगज़ीन के चित्रकार थे। इस करियर के लिए उन्होंने अपना नाम सनी बताया जिसमे बॉब गिसोनी जो पेंटहाउस के पूर्व मालिक थे लिओन जोड़ दिया। 
  • कई लोग सोचते हैं सन्नी ने गरीबी और मजबूरी में आकर इस इंडस्ट्री में कदम बढ़ाया पर यह गलत है। इस इंडस्ट्री को ज्वाइन करने का निर्णय उनका अपना था और इसके पीछे कोई मजबूरी या जबरदस्ती नहीं थी। उन्हें इस इंडस्ट्री में आने का कोई पछतावा भी नहीं है। 
  • सनी ने एल एल सी नाम से अपनी एक कंपनी शुरू की। इसके द्वारा बनाये गए फिल्मों में 80 प्रतिशत से ज्यादा कस्टमर इंडिया से होते थे और इनकम का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा भारत से ही आता था। सनी ने 42 एडल्ट फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया है इनमे से 41 फिल्मों में उन्होंने खुद काम किया है। 
  • लिओन के पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है। 
  • उन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं। हस्लर मैगज़ीन के 2001 संस्करण में उन्हें हस्लर हनी का सम्मान दिया गया। 
  • 2008 में वेब बेब ऑफ़ द  ईयर, 2010  वेब स्टारलेट ऑफ़ द  ईयर , 2012 में पोन इट ऑफ़ द ईयर का सम्मान उन्हें मिल चूका है। 
  •  हिंदी फिल्मों में सनी को लाने का पहला प्रयास निर्देशक मोहित सूरी ने किया था। उन्होंने अपनी फिल्म कलयुग के लिए संपर्क किया था किन्तु सनी ने इसके लिए 10 लाख डॉलर की मांग की थी जिस वजह से मामला ठन्डे बस्ते में चला गया। 
  • हिंदी फिल्मों में उन्होंने अपना डेब्यू जिस्म 2 से किया था। 
  • जिस्म 2 के अलावा जैकपॉट,रागिनी एम् एम् एस आदि फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है। 
  • उन्होंने भारतीय टीवी शो बिग बॉस सीजन 5  में भी काम किया है। 
  • बिग बॉस के पहले उन्हें पहली बार भारतीय टेलीविज़न पर चैनल  एम् टीवी पर एम् टीवी अवार्ड में कवर किया गया था किन्तु तब उन्हें कोई जानता नहीं था। 
  • हालाँकि सनी ने हॉरर फिल्मों में काम किया है परन्तु अपने वास्तविक जीवन में भूत प्रेत से नहीं डरती। यह बात और है कि उन्हें छोटे छोटे कीड़े  मकोड़ों से खूब डर लगता है। 
  • सनी को पराठे बहुत पसंद हैं। इसके साथ ही उन्हें इटालियन फ़ूड खासकर पाश्ता बहुत पसंद है। 
  • सनी के अनुसार वे बाइसेक्सुअल हैं अर्थात उन्हें मर्दों के साथ साथ लड़कियों के साथ भी शारीरिक सम्बन्ध बनाना पसंद है। 
  • सनी लिओन को बॉलीवुड में अभिनेता रणवीर सिंह  बहुत पसंद है। 
  • सनी कुछ समय तक कमेडियन रसेल पेटर्स के साथ डेट की। 
  • खबरों के अनुसार बॉलीवुड के दो निर्देशकों ने उन्हें कास्टिंग काउच, साथ में सोने का ऑफर दिया जिसे वे इंकार कर दी। 
  • लिओन का सम्बन्ध कुछ दिनों के लिए प्लेबॉय इंटरप्राइजेज के वाईस प्रेजिडेंट मैट एरिक्सन के साथ भी चला जो 2008 में टूट गया। 
  • सनी ने अपना पहला किस 11 वर्ष की अवस्था में किया और पहला यौन सम्बन्ध 16 साल में एक बास्केटबॉल प्लेयर के साथ बनाये। 
  • सनी और विवादों का साथ उनके भारत आने के साथ ही शुरू हो गया था। बिग बॉस के दौरान उनपर यह आरोप लगाते हुए सूचना और प्रसारण मंत्रालय में कम्प्लेन किये गए कि कलर्स चैनल के द्वारा वे भारत में पोरोनोग्राफी को बढ़ावा दे रही हैं। 
  • बिग बॉस और हिंदी फिल्मों में काम को लेकर उनका बहुत विरोध हो चूका है। 
  • उनकी फिल्म जिस्म 2 के पोस्टर के लिए भी काफी बवाल हुआ। 
  • अपनी फिल्म रागिनी एम् एम् एस की सफलता के लिए वे मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर मन्नत मांगने जब गयी तो उन्हें पुजारिओं और कई संगठनों के विरोध का सामना करना पड़ा। 
  • 2015 में मुंबई में एक महिला के द्वारा उन पर एक FIR दर्ज यह आरोप लगाते हुए किया गया कि वे भारतीय संस्कृति को नुकसान पंहुचा रही हैं। इस बाबत ठाणे पुलिस साइबर सेल में 292,292A और 294 सेक्शन के तहत उनपर मुकदमा दर्ज किया गया।  
  • 2017 में कन्नड़ संगठन रक्षणा वैदिक युवा सेना ने बेंगलुरु में सनी नाइट का विरोध किया। उन्होंने धमकी दी कि यदि कार्यक्रम को रद्द नहीं किया गया तो वे सामूहिक आत्महत्या कर लेंगे। कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी। 
  • इसी तरह 2018 में चेन्नई में भी उनके खिलाफ एक मुक़दमा दर्ज किया गया जिसमे वही आरोप लगाए गए थे।
Image result for sunny leone

  • 2014 में गूगल पर सबसे ज्यादा किसी सेलिब्रिटी को सर्च किया गया तो वो सनी लिओन थीं। 
  • एक्टिंग के अलावा वे अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के लिए फण्ड जुटाने के लिए वे रॉक एन रोल लॉस एंजेलिस हाफ मैराथॉन में भाग ले चुकी हैं। इसके अलावा वे PETA यानि पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ़ एनिमल्स के एक कार्यक्रम का भी हिस्सा रह चुकी हैं। 
  • सनी लिओन की शादी डेनियल वेबर से हुई है।
  • जुलाई 2017 में लिओन और उनके पति डेनियल वेबर ने लातूर के एक बच्चे को गोद लिया। इस बच्ची का नाम उन्होंने निशा कौर वेबर रखा। 4 मार्च 2018 को उनके यहाँ जुडवा लड़कों का जन्म हुआ जो सरोगसी द्वारा पैदा हुए।
  • अप्रैल 2016 में लिओन ने लव स्टोरीज की एक इ बुक प्रकाशित की थी जिसका नाम स्वीट ड्रीम्स था। इस इ बुक को समीक्षकों ने काफी सराहा।  
  •  सनी लिओन हिंदी के अलावा इंग्लिश, तेलगू और बांग्लादेशी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 
  •  सनी लिओन की आत्मकथा पर एक वेब सीरीज करेनजीत कौर -द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ सनी   लिओन जुलाई 2018 में रिलीज़ होने वाली है। 








      एक टिप्पणी भेजें

      0 टिप्पणियाँ